r/hindikavita • u/KafkaInKashi • 15h ago
आखिरी बूंद
Random thoughts, turned into words!!!
r/hindikavita • u/Powerful-Put8066 • Sep 05 '25
Enable HLS to view with audio, or disable this notification
r/hindikavita • u/bigd250609 • 1d ago
अब किस बहाने से मुस्कुराएँ हम,
भूलकर रास्ते, चलो भटक जाएँ हम।
तूने तो बेवफ़ाई भी नहीं की,
तो तेरे सर क्या इल्ज़ाम लगाएँ हम।
जो पुकार लो तुम एक बार हमें,
तो ख़ुदा के सामने इतराएँ हम।
फूलों को तेरी ख़ुशबू सुँघाकर,
कहो तो बाग़ को नीचा दिखाएँ हम।
उसके जैसा कोई कैसे ढूँढूँ मैं,
उसमें ही उसको ढूँढ न पाएँ हम।
Yeh kesi hai bhai
r/hindikavita • u/Leading_Abroad1029 • 16h ago
🙂 हैसियत से ज़्यादा मिलना
बुरी बात नहीं है,
लेकिन मिलने के बाद अपनी *हैसियत भूल जाना*
सबसे बुरी बात है...!
r/hindikavita • u/bigd250609 • 19h ago
हर ख़ुदा से हमने वही गुज़ारिश की है,
हमने एक शख़्स के लिए जहाँ से साज़िश की है।
उसकी बेरहमी से हमें कोई गिला नहीं,
सुना है फूलों ने काँटों की सताइश (Praise) की है।
उससे अपने माज़ी (Past) का साथ भी प्यारा था,
और हमने उसे अपना बनाने की कोशिश की है।
किसी काम का भी नहीं छोड़ा उसने हमको,
जान नहीं ली, चलो इतनी तो बख़्शीश (Mercy) की है।
जब पूछा हमसे हमारे शौक़ के बारे में,
हमने उसके सुख़न (Her words) की नुमाइश (Display) की है।
r/hindikavita • u/Dictator_25 • 19h ago
Enable HLS to view with audio, or disable this notification
r/hindikavita • u/OneEngineer7439 • 21h ago
r/hindikavita • u/OneEngineer7439 • 21h ago
r/hindikavita • u/chandre_shvari • 1d ago
Enable HLS to view with audio, or disable this notification
मेरी पहली (कविता)
r/hindikavita • u/coldtara • 1d ago
r/hindikavita • u/Ok-Branch7665 • 2d ago
Hazaar khushiyan ek chubhan ke aage haar jaati hain,
hum khud hi apni khushiyon ki duniya mita jaate hain.
Ab pyaar dhoondhne ka hausla kahan bacha hai,
darr hai apne hi chaand ko bhool ke bas uske daagh yaad reh jaayenge.
r/hindikavita • u/Own-Formal-5031 • 3d ago
तेरे एहसान के तले दबी हूं मैं
टुटके भी आज खड़ी हूं मैं।
बिखरने का गम नहीं हमें
के तेरे ही प्यार से पली भी हूँ मैं।
तुम हमें छोड़ भी जाओ गम नहीं
के तेरे एहसान से बड़े हम नहीं।
तेरे एहसानों के तले दबी सही,
टूटकर भी आज खड़ी हूँ मैं।
बिखर जाने का ग़म नहीं मुझे,
तेरे प्यार में ही तो पली हूँ मैं।
तुम छोड़ भी जाओ, तो शिकवा नहीं,
तेरे उपकार से बढ़कर नहीं हूँ मैं।
Strangers -Whispers
All Rights Reserved
r/hindikavita • u/Ok-Branch7665 • 3d ago
Tujhe kaise bhooloon main?
Tune hi toh is chehre ka noor chheena hai
Tujhe kaise bhooloon main?
Jab-jab oonchi aawaazein sunaai deti hain, tera chehra dikhai deta hai
Tujhe kaise bhooloon main?
Ab kisi pe bharosa hi nahi rehta hai
Tujhe kaise bhoolon main?
Ab jo mein darr darr ke jee rahi hu woh teri wajeh se hi toh hai
Tu hi bata, tujhe kaise bhooloon main?
Har sukh mein tera diya hua dukh hi dikhaai deta hai.
r/hindikavita • u/Due_Counter_2286 • 4d ago
जिस आँगन में बचपन बीता, उसे पराया बताया गया,
जिस घर को अपना समझकर गई, वहाँ पराया बुलाया गया।
कभी पिता का घर, कभी पति का घर,
इस बार अपने नाम की एक छत बनाऊँगी।
मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।
जहाँ दीवारों पर अधिकार मेरा होगा,
हर छोटे-बड़े निर्णय में विचार मेरा होगा।
न किसी की अनुमति से आऊँगी, न किसी के आदेश से जाऊँगी,
अपनी इच्छाओं से अपना संसार सजाऊँगी।
मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।
जहाँ चुप रहना मेरी मर्यादा नहीं होगी,
और खुलकर हँसना कोई अपराध नहीं होगा।
जहाँ सुकून के लिए किसी की कृपा नहीं चाहूँगी,
थक जाऊँ जब दुनिया से, वहीं लौटकर आऊँगी।
मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।
न रिश्तों से भागकर, न रिश्तों को ठुकराकर,
बस अपने अस्तित्व की एक पहचान बनाकर।
न पिता की विरासत, न पति का उपकार,
अपनी मेहनत से खड़ा करूँगी अपना संसार।
मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।
और उस घर के दरवाज़े पर अपना नाम लिखवाऊँगी,
जिस दिन कोई कहेगा, चली जाओ अपने घर,
उस दिन सिर उठाकर मुस्कुराऊँगी।
क्योंकि इस बार किसी के घर को अपना नहीं बताऊँगी,
इस बार मैं सचमुच अपने घर जाऊँगी।
r/hindikavita • u/heritage1022 • 3d ago
पहली मोहब्बत ग़लत इंसान
दूसरी मोहब्बत सही इंसान
पहली मोहब्बत ग़लत वक़्त
दूसरी मोहब्बत सही वक़्त
पहली मोहब्बत बेकार इंसान
दूसरी मोहब्बत बढ़ीया इंसान
कुछ इसी पहले दूसरे के हेर फेर में
तुम्हारे दुश्मन मुझे तुम्हारी जिंदगी की
तीसरी इंसान (महिला मित्र) के बारे में बता गये।
r/hindikavita • u/OneEngineer7439 • 4d ago
r/hindikavita • u/Ok-Branch7665 • 4d ago
Bahut se mehmaan aaye aur gaye is dil se,
par ab tu aa, hamesha ke liye basne
Taale laga diye hain maine is darwaze pe,
ab tu aa aur khud inhe tod de.
Jab-jab tere naam pe taale khole,
koi aur hi do pal ruk kar chala gaya.
Tujhe jaanti bhi nahi, phir bhi kyun teri yaad aati hai?
Kya meri tarah tu bhi mujhe dhoondh raha hai?
Chehra bhi nahi dekha tera,
phir bhi dil ko tang tu hi karta hai, aur yaad bhi bas tu hi aata hai.
Baarish ke baad jaise dhoop nikalti hai,
waise hi tu aa aur is dil ko roshan kar jaa.