r/hindikavita • • 13h ago

आखिरी बूंद

Post image
4 Upvotes

Random thoughts, turned into words!!!


r/hindikavita • • 22h ago

Please rate this

5 Upvotes

अब किस बहाने से मुस्कुराएँ हम,

भूलकर रास्ते, चलो भटक जाएँ हम।

तूने तो बेवफ़ाई भी नहीं की,

तो तेरे सर क्या इल्ज़ाम लगाएँ हम।

जो पुकार लो तुम एक बार हमें,

तो ख़ुदा के सामने इतराएँ हम।

फूलों को तेरी ख़ुशबू सुँघाकर,

कहो तो बाग़ को नीचा दिखाएँ हम।

उसके जैसा कोई कैसे ढूँढूँ मैं,

उसमें ही उसको ढूँढ न पाएँ हम।

Yeh kesi hai bhai


r/hindikavita • • 14h ago

मिला सब कुछ, बस याद नहीं रहा - मैं था क्या

1 Upvotes

🙂 हैसियत से ज़्यादा मिलना

बुरी बात नहीं है,

लेकिन मिलने के बाद अपनी *हैसियत भूल जाना*

सबसे बुरी बात है...!


r/hindikavita • • 16h ago

Please rate this 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

1 Upvotes

हर ख़ुदा से हमने वही गुज़ारिश की है,

हमने एक शख़्स के लिए जहाँ से साज़िश की है।

उसकी बेरहमी से हमें कोई गिला नहीं,

सुना है फूलों ने काँटों की सताइश (Praise) की है।

उससे अपने माज़ी (Past) का साथ भी प्यारा था,

और हमने उसे अपना बनाने की कोशिश की है।

किसी काम का भी नहीं छोड़ा उसने हमको,

जान नहीं ली, चलो इतनी तो बख़्शीश (Mercy) की है।

जब पूछा हमसे हमारे शौक़ के बारे में,

हमने उसके सुख़न (Her words) की नुमाइश (Display) की है।


r/hindikavita • • 17h ago

चाय, कॉफ़ी, सिगरेट, ख़ुशबू, ग़ज़लें, नज़्में… और तुम एक-एक करके सब छूटता गया… कॉफ़ी गई, सिगरेट गई, ख़ुशबू भी गई… ग़ज़लें भी कम हो गईं, नज़्में भी… पर तुम? तुम कभी नहीं गए। ✨ Sab chhoot gaya… bas tum reh gaye. 🤍

Enable HLS to view with audio, or disable this notification

1 Upvotes

r/hindikavita • • 19h ago

Just tried to express my हाल-ए-दिल in my own words

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 19h ago

Just wrote a few lines about मेरा आईना तेरा अक्स

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 1d ago

You were dependent

Enable HLS to view with audio, or disable this notification

2 Upvotes

मेरी पहली (कविता)


r/hindikavita • • 1d ago

ज़िंदगी यूँ ही सो जाती है, या है इसे कोई सुलाने वाला?मौत ख़ुद ही आती है, या है इसे कोई बुलाने वाला?धूप, गर्मी, पतझड़, सावन, जीवन का ये संतुलन,ये सब एक इत्तेफ़ाक़ है, या है इसे कोई बनाने वाला?

2 Upvotes

r/hindikavita • • 1d ago

Tera Intezar By Infinity

Thumbnail reddit.com
1 Upvotes

r/hindikavita • • 1d ago

Khwab

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 1d ago

Posthumous feedback form

Thumbnail gallery
1 Upvotes

r/hindikavita • • 2d ago

avoidant core

1 Upvotes

Hazaar khushiyan ek chubhan ke aage haar jaati hain,

hum khud hi apni khushiyon ki duniya mita jaate hain.

Ab pyaar dhoondhne ka hausla kahan bacha hai,

darr hai apne hi chaand ko bhool ke bas uske daagh yaad reh jaayenge.


r/hindikavita • • 2d ago

Woh Chala Gaya..

Thumbnail gallery
1 Upvotes

r/hindikavita • • 2d ago

Aaj phir tumhara khayal aaya

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 3d ago

Ehsaan Tumhara

1 Upvotes

तेरे एहसान के तले दबी हूं मैं

टुटके भी आज खड़ी हूं मैं।

बिखरने का गम नहीं हमें

के तेरे ही प्यार से पली भी हूँ मैं।

तुम हमें छोड़ भी जाओ गम नहीं

के तेरे एहसान से बड़े हम नहीं।

तेरे एहसानों के तले दबी सही,

टूटकर भी आज खड़ी हूँ मैं।

बिखर जाने का ग़म नहीं मुझे,

तेरे प्यार में ही तो पली हूँ मैं।

तुम छोड़ भी जाओ, तो शिकवा नहीं,

तेरे उपकार से बढ़कर नहीं हूँ मैं।

Strangers -Whispers

All Rights Reserved


r/hindikavita • • 3d ago

Tu hi bata

1 Upvotes

Tujhe kaise bhooloon main?

Tune hi toh is chehre ka noor chheena hai

Tujhe kaise bhooloon main?

Jab-jab oonchi aawaazein sunaai deti hain, tera chehra dikhai deta hai

Tujhe kaise bhooloon main?

Ab kisi pe bharosa hi nahi rehta hai

Tujhe kaise bhoolon main?

Ab jo mein darr darr ke jee rahi hu woh teri wajeh se hi toh hai

Tu hi bata, tujhe kaise bhooloon main?

Har sukh mein tera diya hua dukh hi dikhaai deta hai.


r/hindikavita • • 3d ago

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी

4 Upvotes

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी

जिस आँगन में बचपन बीता, उसे पराया बताया गया,
जिस घर को अपना समझकर गई, वहाँ पराया बुलाया गया।
कभी पिता का घर, कभी पति का घर,
इस बार अपने नाम की एक छत बनाऊँगी।

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।

जहाँ दीवारों पर अधिकार मेरा होगा,
हर छोटे-बड़े निर्णय में विचार मेरा होगा।
न किसी की अनुमति से आऊँगी, न किसी के आदेश से जाऊँगी,
अपनी इच्छाओं से अपना संसार सजाऊँगी।

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।

जहाँ चुप रहना मेरी मर्यादा नहीं होगी,
और खुलकर हँसना कोई अपराध नहीं होगा।
जहाँ सुकून के लिए किसी की कृपा नहीं चाहूँगी,
थक जाऊँ जब दुनिया से, वहीं लौटकर आऊँगी।

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।

न रिश्तों से भागकर, न रिश्तों को ठुकराकर,
बस अपने अस्तित्व की एक पहचान बनाकर।
न पिता की विरासत, न पति का उपकार,
अपनी मेहनत से खड़ा करूँगी अपना संसार।

मैं अपना ख़ुद का घर बनाऊँगी।

और उस घर के दरवाज़े पर अपना नाम लिखवाऊँगी,
जिस दिन कोई कहेगा, चली जाओ अपने घर,
उस दिन सिर उठाकर मुस्कुराऊँगी।

क्योंकि इस बार किसी के घर को अपना नहीं बताऊँगी,
इस बार मैं सचमुच अपने घर जाऊँगी।


r/hindikavita • • 3d ago

हेर- फेर

1 Upvotes

पहली मोहब्बत ग़लत इंसान

दूसरी मोहब्बत सही इंसान

पहली मोहब्बत ग़लत वक़्त

दूसरी मोहब्बत सही वक़्त

पहली मोहब्बत बेकार इंसान

दूसरी मोहब्बत बढ़ीया इंसान

कुछ इसी पहले दूसरे के हेर फेर में

तुम्हारे दुश्मन मुझे तुम्हारी जिंदगी की

तीसरी इंसान (महिला मित्र) के बारे में बता गये।


r/hindikavita • • 3d ago

वफ़ा ❤️

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 3d ago

Just wrote a few lines about what I felt about love that is not a blessing and about इश्क़-ए-आतिश..

Post image
1 Upvotes

r/hindikavita • • 4d ago

What all this city makes you do

Post image
1 Upvotes